दशा माता व्रत कर किया पीपल वृक्ष का पूजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले के नौली गांव में शुक्रवार को महिलाओं ने आस्था और श्रद्धा के साथ दशा माता व्रत किया इस अवसर पर महिलाओं ने सुबह स्नान-ध्यान के बाद पीपल के वृक्ष के नीचे एकत्र होकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की महिलाओं ने पूजा की थाल सजाकर पीपल वृक्ष की परिक्रमा की तथा कच्चे सूत का धागा बांधकर दशा माता की आराधना की। इसके बाद व्रत कथा सुनी और आरती उतारकर परिवार की मंगल कामना की धार्मिक मान्यता के अनुसार चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को दशा माता का व्रत रखा जाता है। यह व्रत विशेष रूप से महिलाओं द्वारा घर-परिवार की सुख-शांति समृद्धि और जीवन की विपरीत दशा को सुधारने की कामना के साथ किया जाता है पूजन के दौरान महिलाओं ने पीपल वृक्ष की परिक्रमा कर हल्दी-कुमकुम से पूजा की तथा अपने परिवार के अच्छे स्वास्थ्य, सौभाग्य और खुशहाल जीवन की प्रार्थना की। इस दौरान कई स्थानों पर महिलाएं समूह में भजन-कीर्तन करते हुए भी दिखाई दी

दशा माता की पूजा को लेकर गांव में खासा उत्साह देखने को मिला और दिनभर मंदिरों व पीपल वृक्ष के आसपास श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही वही पूरे गांव में सभी ग्राम लड्डुओं का भोग लगाया गया

रिपोर्टर हितेश सुथार नोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!