परसाद में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा, चाकू हमले में युवक की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले के परसाद थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद हुई हिंसक वारदात में एक युवक की मौत हो गई। आरोप है कि कुछ युवकों ने कहासुनी के बाद 20 वर्षीय युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बाजार भी बंद रहा।
जानकारी के अनुसार नेराफला खरबर गांव निवासी प्रदीप मीणा शुक्रवार दोपहर अपने घर से दशा माता पूजन का सामान लेने के लिए निकला था। शाम करीब चार बजे वन विभाग की नर्सरी के पास उसकी कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने प्रदीप पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए और युवक गंभीर हालत में सड़क पर पड़ा रहा।
घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों ने घायल युवक को परसाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे उदयपुर रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई।
घटना की खबर फैलते ही परसाद कस्बे में लोगों में रोष फैल गया। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए बाजार बंद रखकर विरोध जताया। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

और पढ़ें

error: Content is protected !!