
सलूंबर जिले के परसाद थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद हुई हिंसक वारदात में एक युवक की मौत हो गई। आरोप है कि कुछ युवकों ने कहासुनी के बाद 20 वर्षीय युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बाजार भी बंद रहा।WhatsApp us