परसाद स्कूल में NSS शिविर का चौथा दिन: पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर दिया करुणा का संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में परसाद। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, परसाद में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) प्लस टू स्तर के तहत चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का चौथा दिन सेवा और संवेदनशीलता के संदेश के साथ आयोजित हुआ। दिन की शुरुआत प्रार्थना से हुई, जिसके बाद स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर सराहनीय पहल की।
इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने सभी जीव-जंतुओं और पक्षियों के प्रति दया भाव रखने तथा उनके लिए दाना-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य श्रीमती निधि भट्ट मुख्य अतिथि रहीं, वहीं व्याख्याता गजेंद्र कुमार मेघवाल की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बनाया।
कार्यक्रम के दौरान उप प्रधानाचार्य ज्योतेंद्र पंड्या, बिंदु डामोर, विमलेश हरमोर और प्रिय वंदना डामोर ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
अंत में कार्यक्रम अधिकारी एवं उप प्रधानाचार्य श्री मुकेश कुमार मीणा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और शिविर की गतिविधियों में सहयोग किया।

और पढ़ें

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

error: Content is protected !!