नए एसपी विश्नोई का एक्शन मोड: पुलिस लाइन से थाने तक सघन निरीक्षण, कानून व्यवस्था पर खास फोकस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर। जिले में नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक विशनाराम विश्नोई ने पदभार संभालते ही सक्रियता और सख्ती के संकेत दे दिए हैं। शुक्रवार को उन्होंने पुलिस लाइन से लेकर स्थानीय थाने तक व्यापक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की और अधिकारियों-कर्मचारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण की शुरुआत पुलिस लाइन से हुई, जहां जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। इसके बाद वे सीधे सलूंबर थाने पहुंचे, जहां रिकॉर्ड संधारण, मालखाना, कार्यालय व्यवस्था और अन्य प्रशासनिक पहलुओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने कार्यप्रणाली में सुधार के लिए जरूरी सुझाव देते हुए पारदर्शिता और जिम्मेदारी पर जोर दिया।
इस दौरान एसपी विश्नोई ने पुलिसकर्मियों से व्यक्तिगत रूप से संवाद स्थापित किया। उन्होंने प्रत्येक जवान से परिचय लिया, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस और आमजन के बीच विश्वास व समन्वय को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने साफ-सफाई, अनुशासन और आमजन की शिकायतों के शीघ्र निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की सीख भी दी, ताकि आमजन में सुरक्षा और भरोसे की भावना मजबूत हो सके।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने नवीन पुलिस लाइन के लिए चिन्हित भूमि का भी जायजा लिया और थाने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नए एसपी के इस सक्रिय रुख से जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

और पढ़ें

सलूंबर की सात पंचायत समितियों में प्रधान पद का रण, लसाड़िया में भाजपा की हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचि सराड़ा और जयसमंद में भाजपा ने वापस लिया नामांकन, छह पंचायत समितियों में मतदान से तय होगा प्रधान; 105 वार्डों में भाजपा 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’