भव्य शोभायात्रा के साथ होगा राष्ट्रसंत आचार्य पुलक सागर का नगर प्रवेश, धर्ममय माहौल की तैयारियां पूरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर। नगर में धार्मिक उत्साह चरम पर है, जहां रविवार सुबह राष्ट्रसंत आचार्य पुलक सागर का ससंघ मंगल प्रवेश भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। उनका आगमन कृष्ण नगर दूदर क्षेत्र से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जैन बोर्डिंग तक पहुंचेगा।
आचार्य के स्वागत को लेकर विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने व्यापक तैयारियां की हैं। मुनि संघ सेवा समिति, महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति, पुलक मंच सहित कई संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। नगर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं और घरों के बाहर रंगोलियां सजाई जा रही हैं, जिससे पूरा शहर धर्ममय वातावरण में रंगा नजर आ रहा है।
शोभायात्रा दूदर स्थित मालवी कॉम्प्लेक्स से शुरू होकर चुंगी नाका, तुलसी मार्ग, बस स्टैंड, गांधी चौक, सर्राफा बाजार, बोहरवाड़ी और नागदा बाजार से होते हुए जैन बोर्डिंग पहुंचेगी। यहां पहुंचने पर 200 से अधिक कलशों से आचार्यश्री का पाद प्रक्षालन किया जाएगा।
इसके पश्चात आयोजित धर्मसभा में आचार्य पुलक सागर श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। उनका यह आगमन भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में हो रहा है, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
आयोजन समिति ने धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’