मासूम रिया के जीवन में लौटी उम्मीद, सेवा समूह बना सहारा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर। सेरेब्रल पाल्सी जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही 16 वर्षीय रिया और उसकी मां कलावती के लिए अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं। लंबे समय से सरकारी योजनाओं की जानकारी और प्रक्रिया से अनजान यह परिवार निराशा के दौर से गुजर रहा था, लेकिन सेवा सहयोग समर्पण ग्रुप ने आगे आकर उनकी जिंदगी में नई उम्मीद जगा दी।
रिया की मां कलावती ने ग्रुप के सेवा कार्यों से प्रभावित होकर संपर्क किया, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सामने आया कि जानकारी के अभाव, तकनीकी अड़चनों और पहले के असफल प्रयासों के चलते परिवार ने सरकारी सहायता की उम्मीद ही छोड़ दी थी।
ग्रुप ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों से संपर्क साधा और रिया को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू करवाई। साथ ही जरूरी दस्तावेजों की पूर्ति और विभागीय समन्वय का जिम्मा भी अपने स्तर पर संभाला।
समूह के सदस्यों के अनुसार, रिया को जल्द ही उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय ले जाकर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाया जाएगा, जिससे उसे सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सकेगा।
गौरतलब है कि यह ग्रुप कोरोना काल से लगातार जरूरतमंदों और दिव्यांगों की मदद में जुटा हुआ है। गांव-गांव जाकर सैकड़ों लोगों को योजनाओं से जोड़ने का काम कर चुका यह समूह आज भी सेवा और समर्पण की मिसाल बना हुआ है।
ग्रुप की इस पहल से रिया और उसकी मां के चेहरे पर लंबे समय बाद मुस्कान लौट आई है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत का संकेत है।

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’