गुडेल में जाजम बैठक से गूंजी बाल विवाह के खिलाफ चेतावनी, से जागी सशक्तिकरण की अलख

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। जिले के ग्राम पंचायत गुडेल में बालिका व महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत ‘बचाआ-बटी पढ़ाआ’ योजना अंतर्गत जाजम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ सख्त संदेश दिया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने एकजुट होकर बाल विवाह रोकने का संकल्प लिया।
महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में साथिन कमला मेगवाल ने महिलाओं, बालिकाओं एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बाल विवाह के दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कम उम्र में विवाह से बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर गंभीर असर पड़ता है, इसलिए इसे रोकना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
बैठक के दौरान ‘बचाआ-बटी पढ़ाआ’ योजना की जानकारी देते हुए बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं एवं सामाजिक भागीदारी के महत्व से अवगत कराया गया।
जाजम बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे न तो बाल विवाह करेंगे और न ही अपने क्षेत्र में होने देंगे। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के बाद ग्राम गुडेल में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने इस सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने और बालिकाओं की शिक्षा को प्राथमिकता देने का भरोसा जताया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!