पारदर्शिता से ही मजबूत होगा प्रशासन, सामाजिक समानता ही सच्ची श्रद्धांजलि—कलेक्टर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर। महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर शनिवार को सलूंबर में सादगी लेकिन गरिमामय माहौल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर परिसर स्थित वीसी कक्ष में हुए मुख्य समारोह में जिला कलेक्टर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाने पर जोर दिया।
कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन की विश्वसनीयता तभी बढ़ती है जब हर कार्य निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आमजन से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी जाए, ताकि जनता का भरोसा और अधिक मजबूत हो सके।
इस अवसर पर कलेक्टर ने महात्मा ज्योतिबा फुले के सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों और भेदभाव के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। शिक्षा और समानता के लिए उनके प्रयास आज भी प्रेरणा देते हैं। कलेक्टर ने कहा कि सामाजिक समानता और समरसता का संकल्प लेकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने महात्मा फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। साथ ही समाज में समानता, शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
समारोह में जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने सामाजिक सुधार के इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

और पढ़ें

सलूंबर की सात पंचायत समितियों में प्रधान पद का रण, लसाड़िया में भाजपा की हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचि सराड़ा और जयसमंद में भाजपा ने वापस लिया नामांकन, छह पंचायत समितियों में मतदान से तय होगा प्रधान; 105 वार्डों में भाजपा 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’