डीईओ पद को लेकर सेमारी में शिक्षक समाज में उबाल, वाकपीठ ने शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलुम्बर जिले में सेमारी। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सलूंबर के पद को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता नजर आ रहा है। रिक्त पद पर अतिरिक्त प्रभार सेमारी के सीबीईओ माया बजाड़ को सौंपे जाने के बाद शिक्षक समाज में नाराजगी उभर आई है। हाल ही में इस संबंध में प्रकाशित खबर ने पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना दिया, जिसके बाद वाकपीठ कार्यकारिणी ने खुलकर विरोध जताया।
सोमवार को वाकपीठ कार्यकारिणी से जुड़े पदाधिकारियों और शिक्षकों ने उपखंड अधिकारी के माध्यम से शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि डीईओ माध्यमिक सलूंबर जैसे महत्वपूर्ण पद पर एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और छात्र-शिक्षक हितों को प्राथमिकता देने वाले अधिकारी को ही यथावत रखा जाए।
शिक्षकों का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए अनुभवी और समर्पित अधिकारी का होना जरूरी है। अचानक किए गए अतिरिक्त प्रभार से प्रशासनिक कार्यों पर भी असर पड़ सकता है, जिससे शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

इस दौरान वाकपीठ अध्यक्ष जवान सिंह मीणा, सचिव प्रेम शंकर पटेल, खेल सचिव भगवती लाल मीणा सहित केशव रेबारी, गोविंद लाल बुनकर, भवानी सिंह शक्तावत, राकेश मीणा, कन्हैयालाल मीणा और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में अपनी मांग दोहराते हुए शीघ्र उचित निर्णय की अपेक्षा जताई।

रिपोर्टर जितेन्द्र पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!