सलूम्बर जिले में संस्कारों की गूंज: चावंड के स्कूल में नैतिकता और आध्यात्म का विशेष कार्यक्रम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले के चावंड स्थित लॉर्ड कृष्णा सेंट्रल स्कूल में विद्यार्थियों के नैतिक एवं आध्यात्मिक विकास के उद्देश्य से एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नीलकंठ धाम के पूज्य गुरु ज्ञान प्रकाश दास जी महाराज ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करते हुए विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति के मूल्यों का महत्व समझाया।
महाराज जी ने अपने संबोधन में कहा कि माता-पिता ही हमारे जीवन के सच्चे भगवान हैं। उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन सुबह उठकर माता-पिता के चरण स्पर्श करने और उनके प्रति सम्मान बनाए रखने की प्रेरणा दी। साथ ही, उन्होंने गुरुओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही जीवन में सही मार्ग दिखाते हैं और ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं।
विश्व शांति के लिए हुआ सामूहिक शांति पाठ
कार्यक्रम के दौरान वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ के साथ मिलकर शांति पाठ किया गया। इस दौरान विश्व में शांति, भाईचारे और मानव कल्याण की कामना की गई।
महाराज जी ने विद्यार्थियों को वेदों और संस्कृत भाषा की महत्ता बताते हुए प्रतिदिन परमात्मा का स्मरण करने की प्रेरणा दी। पूरा कार्यक्रम आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक संदेशों से भरपूर रहा।
इस अवसर पर पंडित हैनिल चतुर्वेदी, सिद्ध शर्मा, वंशम एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष कन्हैया लाल व्यास, मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज कुमार, सतीश चतुर्वेदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!