भीषण गर्मी का असर: सलूंबर में स्कूल टाइम बदला, अब 8वीं तक 11:30 बजे तक ही कक्षाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव के तीखे तेवरों को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी. ने आदेश जारी कर प्राइमरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के सभी सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया है।
नए आदेश के तहत अब इन कक्षाओं का संचालन सुबह शुरू होकर दोपहर 11:30 बजे तक ही किया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि दोपहर के समय तेज धूप और लू के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है, ऐसे में समय परिवर्तन बेहद जरूरी हो गया था।
पिछले कुछ दिनों से जिले में तापमान लगातार 40 डिग्री के पार बना हुआ है, जिससे आमजन के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अभिभावकों की चिंता और मौसम विभाग की चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें। साथ ही बच्चों को पर्याप्त पानी पिलाने, छाया में रखने और अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकालने की हिदायत भी दी गई है।
प्रशासन का यह फैसला राहत भरा माना जा रहा है, जिससे हजारों स्कूली बच्चों को भीषण गर्मी से कुछ हद तक बचाव मिल सकेगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!