झल्लारा । झाला फला (बुडैल): सलूंबर जिले के बुडैल गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ झाला फला निवासी 21 वर्षीय विवाहिता रिंका मीणा पत्नी सोहनलाल मीणा ने अज्ञात कारणों के चलते आम के पेड़ पर चुनरी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। लड़की के पिता लिम्बाराम/मोगा गमेतीफला धावड़ा ने 2023 में सोहनलाल कोदर जी मीणा झालाफला बुडैल को शादी कराई। पिता ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। लड़की के देवर की शादी 26 तारीख सुबह 4:00 बारात गई और शाम को लगभग 5:00 बजे वापस बारात आ गई। उसी रात को घटना हुई।
घटना का पता चला जब ग्रामीणों ने विवाहिता के शव को पेड़ से लटकते हुए देखा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिसचौकी भबराना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुँची, जिसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर शव को फंदे से नीचे उतारा। 21 साल की अल्पायु में रिंका मीणा द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक की लहर छा गई है।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय सलूंबर भिजवा दिया है। जहां मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। जांच उपखंड अधिकारी सलूंबर जगदीश चंद्र बामनिया के अधीन है। भबराना चौकी प्रभारी ASI पूंजीलाल मीणा, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह ने पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ।ताकि आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सके। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।







