टोंक l राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ रक्षा कानून बनाने, गौ हत्या बंद करने एवं गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए 27 अप्रैल 2026 को दूनी नगरपालिका मुख्यालय पर विशाल जुलूस निकाल कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दूनी तहसीलदार के प्रतिनिधि राधेश्याम मीणा को सौंपा गया
राष्ट्रीय ग्वाल सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौवत्स ओमप्रकाश मेहरा दूनी ने बताया की 27 अप्रैल को सम्पूर्ण देश में गौ सम्मान दिवस के रुप में मनाया गया और सम्पूर्ण देश में तहसील मुख्यालयों पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया जिसमें गौ रक्षा कानून बनाने, गौ हत्या बंद करने एव गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने सहित अन्य मांग की गई है इस अभियान के तहत दूनी नगरपालिका मुख्यालय पर भी दूणजा माता मंदिर से विशाल जुलूस निकाला गया जो टोडा का दरवाजा, घास भैरो चोक, मीरा सर्किल, मेन बाजार होते हुए दूनी बस स्टैंड नगर पालिका कार्यालय पर पहुंचा जहां पर गौ माता के सम्मान के लिए गौ हत्या बंद करने, गौ रक्षा कानून बनाने एवं गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए तहसीलदार दूनी के प्रतिनिधि राधेश्याम मीणा को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम के ज्ञापन सौंपे गये
इस अवसर पर दूनी के पूर्व सरपंच भंवरलाल जाट, महिला प्रतिनिधि श्रीमती शांतादेवी झंवर, लाल चंद सोनी, श्याम सुन्दर शर्मा, मोतीलाल मेहरा चेयरमैन, ओम प्रकाश चौधरी R. PTI, रोकी खण्डेलवाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी, सत्यनारायण तिवारी,विष्णु झंवर, अतुल पाराशर, विष्णु सोनी, शिवजीलाल चौधरी, बाबूलाल सेन, रोडूलाल प्रजापति,श्याम सुन्दर राजोरा, सत्यनारायण साहू, मुकेश नामा, अजीत व्यास, रामगोपाल सोनी, बालकिशन शर्मा , दीपक शर्मा, सुरेश आजाद, लखन सेन, पंकज सेन, मेघराज मेहरा, डाॅ राजेश पारीक, सहित हजारों शहरवासी, गौसेवक, व्यापारी मोजूद थे