आरजीएचएस योजना पर कुठाराघात के खिलाफ सलूम्बर में कलेक्ट्री के बाहर कर्मचारियो ने जलाया चिकित्सा मंत्री का पुतला और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलुम्बर जिले में 12 मई। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की जिला शाखा सलूम्बर ने आरजीएचएस योजना मे इलाज बंद होने एवं योजना को इंश्योरेंस मोड़ पर देने के विरोध में मंगलवार 12 मई को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का पुतला दहन किया गया महासंघ के जिला संयोजक शंकर लाल कुम्हार ने बताया कि राज्य सरकार आरजीएस योजना में खर्च बढ़ाने के नाम पर इस योजना को इंश्योरेंस मोड पर देना चाह रही है वहीं दूसरी ओर विभिन्न निजी चिकित्सा संस्थान अपने 2200 करोड रुपए बकाया होने के नाम पर कर्मचारियों का इलाज नहीं कर रहे हैं प्रदेश में 25 मार्च से दवाइयां बंद है तथा 14 अप्रैल से निजी चिकित्सालय द्वारा आईपीडी तथा अन्य इलाज भी पूरी तरह बंद कर दिया गया हैl जिसके कारण प्रदेश के हजारों कर्मचारी जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित है वह अपने जेब से पैसा खर्च कर इलाज करने को विवश है, पिछले एक माह में लगभग 200 करोड रुपए कर्मचारियों की जेब से खर्च हो चुके हैं कुम्हार ने कहा कि राज्य के कर्मचारी आरजीएचएस योजना के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। घटक संगठन पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मांगीलाल ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों के चिकित्सा अधिकारो के लिए वरदान रूपी आरजीएचएस योजना पर शासन एवं सरकार द्वारा निरंतर हमले किए जा रहे हैं जिसका हम पुरजोर विरोध करेगे और कुछ भ्रष्ट निजी चिकित्सा संस्थानों के द्वारा की जा रही सरकारी धन की लूट पर अंकुश लगाने में विफल चिकित्सा विभाग कर्मचारियों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं में कटौती करने एवं इस योजना को इंश्योरेंस मोड पर देने को आमादा है । इन सब परिस्थितियों के दृष्टिगत RGHS योजना की सुरक्षा तथा संवेदनहीन सरकार की निद्रा खोलने के लिए महासंघ के द्वारा प्रदेश व्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया गया है l कर्मचारियों के चिकित्सा संबंधी हित एवं अधिकारों की सुरक्षा के लिए आंदोलन के महत्वपूर्ण चरण में आज प्रत्येक जिला मुख्यालय पर चिकित्सा मंत्री का पुतला दहन किया गया और अति. जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा । इसी क्रम में 15 मई से 25 मई तक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री का प्रत्येक राजकीय दौरे के दौरान महासंघ द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, 28 मई, 2026 को राजधानी जयपुर में माननीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री का घेराव किया जाएगा और विशाल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा महासंघ के जिला संयोजक शंकर लाल कुम्हार, पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ से मांगीलाल बुनकर, देवीलाल, कानूनगो संघ से चम्पालाल मीणा, सरदार सिंह, ग्राम विकास अधिकारी संघ से जीतेन्द्र सिंह, कैलाश पटेल, प्रेम विश्नोई, गौतम पटेल, श्याम लाल, कमलेश लोहार, पटवार संघ से लक्ष्मण सिंह सहित सैंकड़ो कर्मचारी उपस्थित रहे l

रिपोर्टर जितेन्द्र पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!