श्री शांतिनाथ आदि जिनबिंब प्रतिष्ठा भबराना पंचान्हिका महोत्सव की धूम चरम पर परमात्मा के 18 अभिषेक में गूंजी मधुर स्वर लहरियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलुम्बर जिले में झल्लारा। वागड़-मेवाड़ की सीमा पर स्थित शांतिनाथ जिनालय भबराना में आयोजित प्रतिष्ठा महोत्सव प्रसंग पर आयोजित पंचान्हिका महोत्सव में मंगलवार को विभिन्न धार्मिक आयोजनों में जैन मंत्रोच्चार की मधुर स्वर लहरियां गूंजी।
श्री शांतिनाथ जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के तत्वावधान, आचार्य मृदुरत्नसागर सुरीश्वर महाराजा, मुनि मोक्षरत्न सागर महाराज, मुनि पवित्ररत्न सागर महाराज तथा साध्वी विपुलप्रज्ञाश्री, साध्वी प्रियवर्षाश्री, साध्वी मोक्षवर्षाश्री की निश्रा में तथा विधि कारक मनीष मेहता झांवरा मध्यप्रदेश के निर्देशन में नवरत्न वाटिका हस्तीनापुर नगरी में प्रात: ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रातः: परमात्मा के 18 अभिषेक में जयकारों के साथ लगातार मधुर स्वर लहरिया गूंजती रही। श्रद्धालुओं का उत्साह एवं जोश चरम पर रहा। मंत्रोच्चार के बीच लाभार्थी परिवारों ने परमात्मा के 18 अभिषेक सम्पन्न किए।
दोपहर में मेहंदी रस्म एवं समुह सांझी कार्यक्रम में वागड़ की समस्त महिलाओं तथा महिला मंडलों की उपस्थिति में जयपुर से आयी मशहूर संगीतकार सीमा दफ्तरी ने एक के बाद एक नॉन स्टॉप धार्मिक गीतों पर महिलाओं को खूब झूमाया। महिला मंडलों ने गरबा रास का आयोजन कर पांडाल में आध्यात्म की धूम मचा दी।
ये रहे लाभिर्थी परिवार -शांतिनाथ भगवान का अभिषेक भोगीलाल वेणीचंद परिवार, पार्श्वनाथ भगवान संतोषकुमार किशनलाल परिवार, पद्म प्रभु भगवान व धातु के भगवान केसरीमल भगवानजी परिवार, घंटाकर्ण महावीर कन्हैयालाल बदीचंद परिवार,निर्वणीदेवी बदामीलाल भोगीलाल परिवार,पार्श्वयक्ष के नरेशकुमार बदीचंद परिवार,नवरत्न गुरूदेव के भोगीलाल धुलजी परिवार,कलश व सुपार्श्वनाथ भगवान के अभिषेक सुभाषचंद्र रतनलाल परिवार,आदिनाथ भगवान के नाथूलाल गेबीलाल परिवार,शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान के अनिलकुमार किशनलाल परिवार,नाकोड़ा भैरव के धुलजी नेमीचंद परिवार, पद्मावती माता के रमेशचंद्र दीवीचंद परिवार, गरूड़ यक्ष के रोशनलाल भोगीलाल परिवार,पुण्यविमल गुरूदेव के भंवरलाल किशनलाल परिवार,ध्वज अभिषेक रितेश कुमार कन्हैयालाल परिवार,घंट अभिषेक भोगीलाल वेणीचंद परिवार ने लाभ लिया।प्रातः नवकारशी का लाभ धुलजी भोगीलाल परिवार, दोपहर का स्वामी वात्सल्य ललिताबेन केसरीमल परिवार, सायं स्वामी वात्सल्य शांति पुण्य गुण महिला मंडल भबराना ।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!