देवली आदित्य कश्यप राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार किसानों, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में एलईडी मोबाइल वैन आधारित जनजागरूकता अभियान “ग्राम विकास रथ” के तहत जागरूकता रथ ग्राम पंचायत नया गाँव (राजकोट ) पहुंचा। शाम को पहुंचे रथ के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। एलईडी स्क्रीन के जरिए योजनाओं का प्रदर्शन कर ग्रामीणों को उनके लाभ एवं पात्रता के बारे में अवगत कराया गया। इस दौरान लोक कलाकारों ने राजस्थानी लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर ग्रामीणों का मनोरंजन भी किया। देवली उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर द्वारा जनसुनवाई की गई और जनसमस्या सुनी , जिसमें प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर परिवादियों से एक-एक कर चर्चा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक लोगों को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया जाए।
ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत रात्रि चौपाल कार्यक्रम में चितौड़गढ़ सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सीपी जोशी के साथ देवली उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर नव सृजित ग्राम पंचायत नयागांव में ग्रामीणजनों के बीच पहुंचकर जनसंवाद किया एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और ग्रामीण उत्थान से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की। विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने कहा की ग्रामीणों द्वारा मिले स्नेह,उत्साह और सहयोग इस यात्रा को निरंतर ऊर्जा प्रदान कर रहा है गांव,गरीब,किसान और युवाओं के विकास हेतु हमारी भाजपा सरकार प्रतिबद्ध हैं।
इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गेना, टोंक जिला कलेक्टर टीना डाबी, उपखण्ड अधिकारी रुबी अंसार, जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान, देवली प्रधान बनवारी चौधरी, दूनी थाना प्रभारी रतन सिंह तंवर, देवली उनियारा प्रभारी प्रभू बाडोलीया, जूनिया ग्राम सेवा सहकारी समिति लि के अध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी सरोली, देवली देहात अध्यक्ष विनोद माहुर, शिवराज बराला, दयाराम खटाना, सहित पार्टी पदाधिकारीगण, कार्यकर्ताओं व विभागीय अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।








