भीषण गर्मी में बिजली का झटका: सलूंबर में आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलुम्बर नगर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा शटडाउन, मेंटेनेंस कार्य के चलते शहर और ग्रामीण इलाकों में कटौती
सलूंबर। भीषण गर्मी के दौर में शुक्रवार को सलूंबर शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। Ajmer Vidyut Vitran Nigam Limited (एवीवीएनएल) की ओर से विद्युत लाइनों के रखरखाव एवं आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी।
बिजली विभाग के अनुसार निर्धारित शटडाउन के दौरान विद्युत लाइनों की मरम्मत, तकनीकी सुधार एवं रखरखाव कार्य किए जाएंगे, ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर और सुचारू विद्युत आपूर्ति मिल सके। इस दौरान सलूंबर शहर के कई क्षेत्रों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
गर्मी के मौसम में लंबे समय तक बिजली बंद रहने से लोगों को पेयजल संकट, कूलर-पंखे बंद होने और दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग एवं आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की है।
बिजली विभाग ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही चरणबद्ध तरीके से विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

और पढ़ें

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

error: Content is protected !!