सलूंबर से दिल्ली गर्जना रैली के लिए रवाना हुए समाजजन प्रताप चौराहा और डाल चौराहा पर दिखा उत्साह, युवाओं ने लिया बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। जनजाति सुरक्षा मंच के आह्वान पर 24 मई को दिल्ली में आयोजित होने वाली गर्जना रैली को लेकर सलूंबर जिले में उत्साह का माहौल देखने को मिला। रविवार सुबह प्रताप चौराहा और डाल चौराहा से बड़ी संख्या में युवा,  समाजजन दिल्ली के लिए रवाना हुए।
“चलो दिल्ली” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। समाजजनों ने वाहनों और समूहों में रवाना होकर जनजातीय समाज की एकता और अधिकारों की आवाज बुलंद करने का संदेश दिया। इस दौरान लोगों में खास उत्साह देखने को मिला।
रैली के लिए रवाना होने वालों में वनवासी कल्याण परिषद के प्रदेश मंत्री रमेश गर्ग, राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के नगर अध्यक्ष तेजपाल मीणा तथा जनजाति सुरक्षा मंच के उमेश मीणा सहित कई युवा मौजूद रहे। समाज के लोगों ने कहा कि दिल्ली में आयोजित होने वाली यह गर्जना रैली जनजातीय समाज के हितों और संस्कृति से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।
रवाना होने से पहले समाजजनों ने एक-दूसरे का उत्साहवर्धन किया और शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से रैली में भाग लेने का संकल्प लिया। सलूंबर क्षेत्र में दिनभर रैली को लेकर चर्चा और उत्साह का माहौल बना रहा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!