टोंक (डॉ नरेन्द्र मेहरा ) सोमवार को दोपहर में ग्रामीण पहुंचे थे जिला कलेक्टर टीना डाबी के पास, जिसके बाद एसडीएम देवली रुबी अंसार ने किया अस्पताल का निरीक्षण, गत 3 जून को युवक अनुराग पारीक के मौत के बाद मचा था बवाल, ईसीजी मशीन का भी निरीक्षण किया, डॉक्टरों ने मशीन चलाने के लिए ऑपरेटर नही होना बताया, जिससे मरीजो को बाहर निजी लेबों मे जाना पड़ रहा है, एसडीएम ने महिला वार्ड का भी निरीक्षण किया, वार्ड मे एक भी मरीज नही होने पर नाराजगी जताई, एसडीएम ने सफाई व्यवस्था को लेकर सफाई कर्मचारियों को फटकार लगाई, शिकायत आने पर निकालनें तक की भी बात कह डाली, एसडीएम ने BCMHO को डॉक्टरों के समय पर ओपीडी मे बैठने के निर्देश दिए, एसडीएम ने चिकित्सालय में डॉक्टरों के स्थायी लगाने को लेकर कहा कि राज्य स्तर पर पत्राचार के लिए कहा
इस अवसर पर ग्वाल सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौवत्स ओमप्रकाश ने उपखण्ड अधिकारी रुबी अंसार को दूनी अस्पताल में हो रही अव्यवस्था के बारे में जानकारी दी उपखंड अधिकारी देवली के औचक निरीक्षण की सूचना मिलते ही दूनी अस्पताल पहुंचे दूनी शहर वासी इस दौरान सत्यनारायण तिवारी, निहाल सोनी, श्याम राजोरा, मुकेश सैनी, राघव पाराशर सहित अन्य मोजूद थे