विदेश नेपाल के सफल दौरे से वापिस लौटने पर प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार का अभिनंदन किया गया 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टोंक (डॉ नरेन्द्र मेहरा ) राजस्थान प्रदेश कहार कीर-केवट-कश्यप-मेहरा स्वजातीय समाज विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निजी सचिव हरिनंद कहार 10 दिवसीय विदेश नेपाल के सफल दौरे से वापिस स्वदेश लौटाने पर समाज बंधुओं ने गरमजोशी से स्वागत किया गया
माण्डकलां नगरफोर्ट में आयोजित कीर समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में आने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निजी सचिव व प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार को निमंत्रण पत्र दिया गया
मंच के प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता डॉ नरेन्द्र मेहरा ने बताया की प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार पिछले दिनों परिवार सहित 10 दिवसीय विदेश नेपाल के दौरे से वापिस स्वदेश कोटा लौटने पर कीर कहार केवट समाज के चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन माण्डकलां नगरफोर्ट के अध्यक्ष व टोंक जिले के जिलाध्यक्ष सायर लाल मंगरियाव व महर्षि कश्यप स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूनी के निदेशक डॉ नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट के नेतृत्व में कोटा पहुच कर संजोग रिसोर्ट मे आयोजित भव्य समारोह में माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया तथा आगामी 25 जून 2026 निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर आयोजित कीर कहार केवट समाज के चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन में आने के लिए निमंत्रण पत्र दिया गया इसी तरह समिति द्वारा मानसरोवर की सफल यात्रा करके वापिस आने पर मंच के मुख्य संरक्षक बजरंग लाल मेहरा का भी माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार, मुख्य संरक्षक बजरंग लाल मेहरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष फूलचंद कहार एडवोकेट, रामजीलाल चौहान, नगरफोर्ट सम्मेलन व मंदिर निर्माण कमेटी के अध्यक्ष सायरलाल मंगरियाव, प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता डॉ नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट, युवा नेता जितेन्द्र धीवर, रामदयाल अबीद, मोहनलाल कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश कहार, संभागीय अध्यक्ष राजेश सिकरवाल, जिलाध्यक्ष हरिमोहन कहार, प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री राजेन्द्र कहार, मीडिया प्रभारी ओम शंकर कहार, दिपक मेहरा, आशु कहार, दिपांशु कहार, कोषाध्यक्ष चेतन मलिया, पार्षद हरजीत केवट, राजेश प्रिंसिपल, प्रदेश सचिव धनराज केवट, देवेन्द्र केवट, मुकेश केवट, ओमप्रकाश केवट, राधेश्याम कहार, सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु मोजूद थे
नेपाल दौरे के दौरान पोखरा, काठमांडू, पशुपतिनाथ महादेव, मुक्तिनाथ, चितवन नेशनल पार्क, मनकामन माता सहित अनेक दर्शनीय स्थानो का भ्रमण किया और मनकामन माता के दर्शन किए और 25 जून 2026 निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले कीर कहार केवट समाज के ऐतिहासिक एवं भव्य व विशाल चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन के सफल आयोजन तथा देश व प्रदेश वासियों की खुशहाली एवं हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प व भारत को विश्व गुरु बनाने के सपने को 20 47 से पहले पुर्ण करने की मंगलमय कामना की

 

संवाददाता डॉ नरेन्द्र मेहरा दूनी

और पढ़ें

error: Content is protected !!