टोंक (डॉ नरेन्द्र मेहरा ) निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर कीर कहार केवट स्वजातीय समाज के चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन माण्डकलां नगरफोर्ट की पूर्व संध्या पर आयोजित विशाल भजन संध्या में मुख्य अतिथि के रूप लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निजी सचिव व कहार कीर-केवट-कश्यप-मेहरा विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार ने शिरकत की
समिति के महामंत्री एवं प्रवक्ता डॉ नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट ने बताया की भजन संध्या की शुरुआत हरिराम महाराज द्वारा गणेश वंदना के भजन से की गई तथा हाड़ौती के प्रसिद्ध सिंगर लोकेश केवट सीसवाली द्वारा गाये गए भजन जोडी राम लखन की आ गई दर्शन कर ल केवटियां पर श्रोता झूम उठे
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निजी सचिव व कहार कीर-केवट-कश्यप-मेहरा विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार ने संबधित करते हुए कहा कि सत्संग से परमात्मा की प्राप्ति होती है और अच्छे विचार आते हैं जैसी सगंत करते हैं वेसे ही गुण आते हैं
सम्मेलन अध्यक्ष सायरलाल कीर व संयोजक किशन लाल कहार व्याख्याता के नेतृत्व व समिति पदाधिकारीयो ने मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार का माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया
कार्यक्रम के अति विशिष्ठ अतिथि कीर समाज के प्रदेश संरक्षक मोतीलाल मेहरा चेयरमैन थे समारोह की अध्यक्षता टोंक जिलाध्यक्ष सायरलाल मंगरियाव ने की
मंच संचालन महर्षि कश्यप स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूनी के निदेशक डॉ नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट ने किया
इस अवसर पर देवली कृषि उपज मंडी समिति पूर्व अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मेहरा, सम्मेलन अध्यक्ष सायरलाल कीर, संयोजक किशन लाल कहार व्याख्याता, सुमित्रा कहार, लाड़ देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष फूलचंद कहार एडवोकेट, महामंत्री एवं प्रवक्ता डॉ नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट, उपाध्यक्ष गोवर्धन थली, जितेन्द्र धीवर, हरिराम महाराज, गणपत कीर, शिवराज फौजी, रामदेव मंगरियाव, कचनार कीर, मोहनलाल कीर, घनश्याम पटवारी, मांगीलाल कहार अध्यापक , प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश कहार, राजेन्द्र कहार, ओम शंकर कहार, जगदीश ठेकेदार, महावीर डायरेक्टर, प्रकाश, गोपाल, बनवारी, कालू राम कम्पाउंडर, सिंगर राजेश मेहरा, महावीर महाराज, सोभाग, जगदीश, भरत ठेकेदार, सुरेश कहार, प्रकाश, रामगोपाल समरवाल, बबलू कहार, किशन लाल,ग्यारसीलाल, छोटूलाल, दुर्गा लाल बगरू, सत्यनारायण सेठी, सोराज, तोलाराम, बद्रीलाल, श्रीलाल, हेमराज अध्यापक, प्रवीण मेहरा, नीमलाल, सत्यनारायण, लादूलाल, मनफूल, चोथमल, गिर्राज,रामजीलाल, हेमंत, हेमराज, रामदेव, रोशन सहित हजारों समाज बंधु मोजूद थे