राज उन्नति बैठक की तैयारियों में जुटा प्रशासन, कलेक्टर ने विभागों को दिए सख्त निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। आगामी राज उन्नति बैठक को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनैद ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सौंपे गए सभी कार्य तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि बैठक के दौरान किसी प्रकार की कमी सामने न आए।
बैठक में ‘कर्मभूमि से मातृभूमि’ अभियान के तहत विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) को नोडल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय और जवाबदेही के साथ कार्य करें।
नगर परिषद को दोहरे पट्टों से जुड़े मामलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। वहीं सभी उपखंड अधिकारियों से कहा गया कि जहां अतिक्रमण हटाया जा चुका है, वहां दोबारा कब्जे की स्थिति नहीं बनने दी जाए और नियमित निगरानी रखी जाए।
बैठक में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान तथा संपर्क पोर्टल की भी समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 14 दिनों से अधिक समय से लंबित परिवेदनाओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए और उनकी व्यक्तिगत स्तर पर मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी।
इसके अलावा समाचार पत्रों और डिजिटल मीडिया में प्रकाशित नकारात्मक खबरों पर संबंधित विभागों को तत्काल तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार कर समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जिले के सभी उपखंड अधिकारी, जिला स्तरीय विभागाध्यक्ष और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

error: Content is protected !!