ग्रामीण सेवा शिविर में महिलाओं को योजनाओं की जानकारी, वन स्टॉप सेंटर सेवाओं से कराया अवगत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर, 20 जुलाई। राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के अंतर्गत सोमवार को सलूम्बर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सेरिया में महिला अधिकारिता विभाग की ओर से जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महिलाओं और बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, लाडो प्रोत्साहन योजना, महिला हेल्पलाइन-181, वन स्टॉप सेंटर योजना, बाल विवाह निषेध कानून तथा महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों पर भी प्रकाश डाला गया।
शिविर के दौरान जिला मुख्यालय पर संचालित वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं के बारे में विशेष जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया गया कि घरेलू हिंसा, उत्पीड़न या किसी भी प्रकार की प्रताड़ना की स्थिति में पीड़ित महिलाओं को एक ही स्थान पर अस्थायी आवास, भोजन, पुलिस सहायता, चिकित्सकीय उपचार, कानूनी सलाह एवं मनोसामाजिक परामर्श जैसी आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।
अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने, बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा महिला सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
शिविर में महिला अधिकारिता विभाग की सुपरवाइजर अंजलि मेहता, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक कविता पुरबिया, पीएसएसके से प्रियंका सोनी, ग्राम पंचायत सेरिया की साथिन रेखा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।

और पढ़ें

ग्रामीण सेवा शिविर बना जनकल्याण का सशक्त माध्यम, एक ही दिन में स्वच्छता, पहचान और कृषि विकास की सौगातशौ चालय प्रोत्साहन राशि, जन्म प्रमाण पत्र और कृषि यंत्र अनुदान से लाभान्वित हुए ग्रामीण, योजनाओं का मिला त्वरित लाभ

ग्रामीण सेवा शिविर बना जनकल्याण का सशक्त माध्यम, एक ही दिन में स्वच्छता, पहचान और कृषि विकास की सौगातशौ चालय प्रोत्साहन राशि, जन्म प्रमाण पत्र और कृषि यंत्र अनुदान से लाभान्वित हुए ग्रामीण, योजनाओं का मिला त्वरित लाभ

error: Content is protected !!