थाना पहुंचीं किशोरियां, कानून और सुरक्षा के अधिकारों से हुईं रूबरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर। महिलाओं और बालिकाओं को कानून के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में सोमवार को महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, थाना सलूम्बर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला अधिकारिता विभाग और विशाखा संस्था के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम में 20 किशोरियों ने भाग लिया और पुलिस थाने की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा।
कार्यक्रम के दौरान थानाधिकारी मुकेश नागदा ने किशोरियों को पुलिस की विभिन्न शाखाओं, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा आमजन को मिलने वाली सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करना चाहिए।
पुलिस अधिकारी महेंद्र सिंह ने बालिकाओं को घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, पॉक्सो कानून, साइबर अपराधों से बचाव और ‘गुड टच-बैड टच’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सरल भाषा में जानकारी दी। साथ ही कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई।
कार्यक्रम में विशाखा संस्था के प्रतिनिधि रिंकू चौहान, सामाजिक परामर्शदाता नेहा गोयल और विधिक परामर्शदाता भावना सुथार ने किशोरियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
अंत में किशोरियों ने थाना भ्रमण को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक अनुभव बताया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें कानूनी रूप से जागरूक और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

और पढ़ें

सलूंबर की सात पंचायत समितियों में प्रधान पद का रण, लसाड़िया में भाजपा की हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचि सराड़ा और जयसमंद में भाजपा ने वापस लिया नामांकन, छह पंचायत समितियों में मतदान से तय होगा प्रधान; 105 वार्डों में भाजपा 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’