सलूंबर में कांग्रेस की चुनावी तैयारी शुरू, पदाधिकारियों के साथ रणनीति पर हुआ गहन मंथन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस ने संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करते हुए जिला मुख्यालय पर महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित की। बैठक में चुनावी तैयारियों, संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय होकर जनता के बीच पहुंचने और संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।
बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष परमानंद मेहता के मार्गदर्शन में नगर कांग्रेस के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों, पूर्व सभापति-उपसभापतियों, पार्षदों, वार्ड अध्यक्षों और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया। सभी ने चुनावी रणनीति को प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए। प्रभारी नेताओं ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बताते हुए घर-घर जनसंपर्क और संगठन विस्तार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
बैठक में संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और मतदाताओं तक कांग्रेस की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत से लड़ा जाएगा।
इस अवसर पर डीसीसी उपाध्यक्ष जगदीश भंडारी, संगठन महासचिव गणेश एन. मेहता, कोषाध्यक्ष प्रद्युम्न कोडिया, महासचिव अब्दुल रऊफ खान, सचिव किशनसिंह चूंडावत, प्रवक्ता गजेन्द्र मेहता, ब्लॉक अध्यक्ष एवं प्रभारी महेन्द्रसिंह चौहान, प्रभारी दिनेश जैन, नगर अध्यक्ष सुनील सेवक, वरिष्ठ नेता यशवंत दोषी, प्रदेश अल्पसंख्यक सचिव हबीबुर्रहमान, नगर निकाय जिलाध्यक्ष महिपाल जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

सलूंबर की सात पंचायत समितियों में प्रधान पद का रण, लसाड़िया में भाजपा की हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचि सराड़ा और जयसमंद में भाजपा ने वापस लिया नामांकन, छह पंचायत समितियों में मतदान से तय होगा प्रधान; 105 वार्डों में भाजपा 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’