डिजिटल होगी जनगणना, गांव-शहर का हर आंकड़ा पोर्टल पर होगा दर्ज सलूम्बर में DCHB प्रशिक्षण: अधिकारियों को सिखाई ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि की प्रक्रिया, समयबद्ध और त्रुटिरहित कार्य पर जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों ने अब गति पकड़ ली है। इसी क्रम में जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (DCHB) तैयार करने को लेकर बुधवार को सलूम्बर में क्षेत्र पदाधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में गांवों और शहरों से जुड़े सामाजिक, आर्थिकजनसांख्यिकीय आंकड़ों के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया समझाई गई।

 

एडीएम कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में जनगणना कार्य निदेशालय, राजस्थान, जयपुर के उप निदेशक डॉ. पुलकेश शर्मा और सार्थक चड्ढा ने अधिकारियों को DCHB पोर्टल के संचालन की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान ग्राम एवं नगर निर्देशिका तैयार करने, ऑनलाइन डेटा दर्ज करने तथा पोर्टल पर संबंधित अधिकारियों की आईडी बनाने और पंजीकरण की प्रक्रिया भी कराई गई।

विकास की योजनाओं में काम आएगा आंकड़ों का दस्तावेज

जिला जनगणना अधिकारी डॉ. दिनेश राय सापेला ने बताया कि जिला जनगणना हस्त पुस्तिका में जिले के गांवों और शहरों से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े संकलित किए जाएंगे। इसमें जनसंख्या के साथ सामाजिक-आर्थिक स्थिति, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत और अन्य आधारभूत सुविधाओं की जानकारी शामिल होगी। यह आंकड़े भविष्य में विकास योजनाओं के निर्माण और संसाधनों के बेहतर नियोजन में उपयोगी साबित होंगे।

मोबाइल-डिजिटल व्यवस्था से होगी जनगणना

जनगणना-2027 को आधुनिक डिजिटल प्रणाली के माध्यम से कराने की तैयारी है। इससे आंकड़ों के संकलन में पारदर्शिता और शुद्धता बढ़ने के साथ उनका विश्लेषण भी तेजी से किया जा सकेगा। प्रशिक्षण में अधिकारियों को डिजिटल माध्यम से कार्य करने की तकनीकी बारीकियां समझाई गईं।

चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार सलूम्बर डॉ. मयूर शर्मा तथा नगर जनगणना अधिकारी एवं नगर परिषद आयुक्त अभिषेक शर्मा भी प्रशिक्षण में मौजूद रहे। जिला सांख्यिकी कार्यालय के सहायक सांख्यिकी अधिकारी अशोक पटेल, सूचना सहायक सना खान सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला जनगणना अधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों से जनगणना कार्य को राष्ट्रहित से जुड़ा महत्वपूर्ण दायित्व मानते हुए समय सीमा में, पूरी सावधानी और बिना त्रुटि के कार्य पूरा करने का आह्वान किया।

और पढ़ें

नगर निकाय चुनाव की तैयारी परखी, मतदान केंद्रों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा एसडीएम ने सलूंबर नगर परिषद क्षेत्र के सभी बूथों का किया निरीक्षण, बिजली-पानी से लेकर रैम्प और सुरक्षा व्यवस्था तक जांची

वनाधिकार के दावों पर अब चलेगा अभियान, पात्र परिवारों को मिलेगा हक का पट्टा 6 अगस्त से 15 सितंबर तक विशेष अभियान, लंबित दावों की होगी दोबारा जांच; सरकारी योजनाओं से भी जोड़ेंगे वनाधिकार पत्रधारकों को

नौली में खुला एलईएमएस केंद्र, ग्रामीणों को अब गांव में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की रही मौजूदगी, स्थानीय स्तर पर सेवाएं मिलने से विकास को मिलेगी गति

नगर निकाय चुनाव की तैयारी परखी, मतदान केंद्रों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा एसडीएम ने सलूंबर नगर परिषद क्षेत्र के सभी बूथों का किया निरीक्षण, बिजली-पानी से लेकर रैम्प और सुरक्षा व्यवस्था तक जांची

वनाधिकार के दावों पर अब चलेगा अभियान, पात्र परिवारों को मिलेगा हक का पट्टा 6 अगस्त से 15 सितंबर तक विशेष अभियान, लंबित दावों की होगी दोबारा जांच; सरकारी योजनाओं से भी जोड़ेंगे वनाधिकार पत्रधारकों को

error: Content is protected !!