बामनिया में वॉलीबॉल का महासंग्राम शुरू, 550 खिलाड़ियों ने संभाला मोर्चा 17 व 19 वर्ष छात्र वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आगाज, स्थानीय विद्यालय के शिक्षकों की तैयारियों से आयोजन को मिला भव्य रूप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
बामनिया/सलूम्बर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनिया में बुधवार को 70वीं जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्ष छात्र वॉलीबॉल खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन जिलेभर से पहुंचे खिलाड़ियों में खासा उत्साह नजर आया। मैदान पर खिलाड़ियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई।

इसके बाद विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का संकल्प दिलाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता सलूम्बर विधायक शांता देवी मीणा ने की।
छप्पन मंडल अध्यक्ष अमरलाल पटेल,
प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयु वर्ग के करीब 300 और 19 वर्ष आयु वर्ग के करीब 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
पहले दिन विभिन्न टीमों के बीच मुकाबले हुए, जिन्हें देखने के लिए ग्रामीण और खेलप्रेमी भी पहुंचे।
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक रोशन चौबीस हैं।
निर्णायक मंडल की देखरेख में मुकाबले निर्धारित खेल नियमों के अनुसार कराए जा रहे हैं।स्थानीय विद्यालय के शिक्षकों की अहम भूमिका
इतने बड़े जिला स्तरीय आयोजन को व्यवस्थित रूप देने में स्थानीय विद्यालय के अध्यापक हरीश मीणा और गजेंद्र सिंह के सानिध्य में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। विद्यालय परिवार और ग्रामीणों के सहयोग से खिलाड़ियों एवं टीमों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।
प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनिया, विद्यालय परिवार एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। प्रतियोगिता का सौजन्य खेमराज जी, सुपुत्र नाथूजी मेघवाल, बामनिया की ओर से है।
23 से 26 सितंबर तक चलने वाली इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आगामी दिनों में भी 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग की टीमों के बीच मुकाबले होंगे। खेल के साथ नशामुक्ति का संदेश देकर आयोजित किए गए इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों के बीच सामाजिक जागरूकता का भी संदेश दिया।

और पढ़ें

सलूंबर की सात पंचायत समितियों में प्रधान पद का रण, लसाड़िया में भाजपा की हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचि सराड़ा और जयसमंद में भाजपा ने वापस लिया नामांकन, छह पंचायत समितियों में मतदान से तय होगा प्रधान; 105 वार्डों में भाजपा 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’