बामनिया/सलूम्बर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनिया में बुधवार को 70वीं जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्ष छात्र वॉलीबॉल खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ हुआ।
प्रतियोगिता के पहले दिन जिलेभर से पहुंचे खिलाड़ियों में खासा उत्साह नजर आया। मैदान पर खिलाड़ियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई।

इसके बाद विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का संकल्प दिलाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता सलूम्बर विधायक शांता देवी मीणा ने की।
छप्पन मंडल अध्यक्ष अमरलाल पटेल,
प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयु वर्ग के करीब 300 और 19 वर्ष आयु वर्ग के करीब 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक रोशन चौबीस हैं।








