नरेश जैन के विजय जुलूस में कांग्रेस दिखाएगी ताकत सभापति बनने के बाद 23 सितंबर को पदभार ग्रहण समारोह, जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को न्योता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर। नगर परिषद सभापति चुनाव में कांग्रेस के नरेश कुमार जैन
की जीत के बाद अब कांग्रेस संगठन विजय जुलूस और पदभार ग्रहण समारोह के जरिए अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करने की तैयारी में है। जैन के सभापति निर्वाचित होने के बाद 23 सितंबर को सलूम्बर में बड़ा कांग्रेस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष परमानन्द मेहता एडवोकेट
की ओर से जारी सूचना में जिलेभर के कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पूर्व पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया गया है। संगठन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि कार्यकर्ता किसी अलग फोन या निमंत्रण का इंतजार किए बिना कार्यक्रम में पहुंचे।
रामबोला हनुमानजी से नगर परिषद तक निकलेगा आयोजन
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार
बुधवार, 23 सितंबर को दोपहर 12.15 बजे रामबोला हनुमानजी मंदिर से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद विजय जुलूस के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर नवनिर्वाचित सभापति नरेश जैन के पदभार ग्रहण का आयोजन होगा।
जिला कांग्रेस ने कार्यक्रम में वर्तमान एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों सहित जिलेभर के कांग्रेसजनों को आमंत्रित किया है। इससे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है।
एक वोट की जीत के बाद अब संगठन की नजर शक्ति प्रदर्शन पर
नगर परिषद सभापति चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नरेश कुमार जैन
ने भाजपा प्रत्याशी कैलाश गांधी को एक वोट से हराया था। जैन को 13 मत मिले थे। चुनाव परिणाम के बाद आयोजित होने वाला यह पहला बड़ा सार्वजनिक कांग्रेस कार्यक्रम है। ऐसे में विजय जुलूस को पार्टी संगठन की एकजुटता और चुनावी जीत के सार्वजनिक उत्सव के रूप में देखा जा रहा है।
जिला कांग्रेस संगठन महासचिव गणेश एन. मेहता एडवोकेट की ओर से जारी सूचना में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की गई है।

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’