सलूंबर में नई नगर सरकार ने संभाली कमान, नरेश जैन सभापति तो डॉ. लव व्यास उपसभापति बने अलग-अलग शुभ मुहूर्त में ग्रहण किया पदभार, खुली जीप में निकला विजय जुलूस; शहरभर में पुष्पवर्षा और आतिशबाजी से हुआ स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सलूंबर। नगर परिषद सलूंबर में बुधवार को नई निर्वाचित परिषद ने औपचारिक रूप से कामकाज की शुरुआत की। नवनिर्वाचित सभापति नरेश कुमार जैन और उपसभापति डॉ. लव व्यास ने निर्धारित अलग-अलग शुभ मुहूर्त में नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह को लेकर सुबह से ही परिषद परिसर में कांग्रेस पदाधिकारियों, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की आवाजाही बनी रही।
पदभार ग्रहण के दौरान समर्थकों ने सभापति नरेश जैन और उपसभापति डॉ. लव व्यास का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। शुभकामनाओं के बीच नगर परिषद परिसर में आतिशबाजी भी की गई। कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नई परिषद के गठन को लेकर उत्साह नजर आया।
पिता का आशीर्वाद लेकर संभाली जिम्मेदारी
सभापति पदभार ग्रहण करने से पहले नरेश जैन ने अपने पिता का आशीर्वाद लिया। इसके बाद निर्धारित मुहूर्त में नगर परिषद पहुंचकर सभापति की जिम्मेदारी संभाली। वहीं डॉ. लव व्यास ने भी निर्धारित शुभ मुहूर्त में उपसभापति पद का कार्यभार ग्रहण किया।
खुली जीप में निकला विजय जुलूस
पदभार ग्रहण के बाद सभापति नरेश जैन और नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ खुली जीप में विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस नगर परिषद से रवाना होकर कांग्रेस कार्यालय, आशीर्वाद गार्डन चौराहा, माना की सेर की शेर, हरमंदिर जैन मंदिर, नागदा बाजार, बोहरावाड़ी, आजाद मोहल्ला और होली चौक पहुंचा। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर समर्थकों ने पुष्पमालाओं और पुष्पवर्षा से नवनिर्वाचित सभापति का स्वागत किया।
इसके बाद जुलूस गांधी चौक, खटीकवाड़ा मोहल्ला और पुलिस चौकी होते हुए पुनः गांधी चौक पहुंचा। यहां से बस स्टैंड होते हुए जैन बोर्डिंग पहुंचा, जहां विजय जुलूस का समापन हुआ।
आतिशबाजी और नारों से गूंजे शहर के प्रमुख मार्ग
विजय जुलूस के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर समर्थकों में उत्साह दिखाई दिया। कई स्थानों पर आतिशबाजी की गई। खुली जीप में सवार नरेश जैन लोगों का अभिवादन करते हुए आगे बढ़े। समर्थकों ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और कांग्रेस व नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थन में नारे लगाए।
कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद विजय जुलूस में सलूंबर जिला कांग्रेस अध्यक्ष परमानंद मेहता एवं पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा सहित कांग्रेस संगठन के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, पूर्व सांसद, वर्तमान एवं पूर्व विधायक, पूर्व जिला प्रमुख, उपप्रमुख, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित सेवादल, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
नगर परिषद की नई टीम के पदभार ग्रहण के साथ अब शहरवासियों की निगाहें परिषद के आगामी कामकाज और विकास योजनाओं पर टिकी हैं।

और पढ़ें

सलूंबर की सात पंचायत समितियों में प्रधान पद का रण, लसाड़िया में भाजपा की हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचि सराड़ा और जयसमंद में भाजपा ने वापस लिया नामांकन, छह पंचायत समितियों में मतदान से तय होगा प्रधान; 105 वार्डों में भाजपा 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’