प्रतापगढ़ जिले में श्री रोकडिया हनुमान जी मंदिर, झांसड़ी में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर पंच अग्नि अखाड़ा, हरिद्वार के संत ध्यान योगी महर्षि उत्तमस्वामी जी महाराज के मुखारविंद से होने वाली श्रीमदभागवत कथा के लिए आज राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, को निमंत्रण दिया गया ।
श्री रोकडिया हनुमान जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष भवरलाल व्यास, श्री उत्तम स्वामी जी गुरुभक्त मंडल के रवि सोनी, ओमप्रकाश. टाक, अंतरिक्ष मेहता आदि गुरुभक्त जयपुर उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हनुमान जी मंदिर पर आयोजित होते वाली इस कथा के लिए शुभकामना – सन्देश देते कथा मे भाग लेने की पूरी इच्छा जताई और गुरुदेव उत्तमस्वामी जी द्वारा जनजाति क्षेत्र में चलाए जाने वाले प्रकल्पों की सराहना की। ये जानकारी गुरूभक्त मंडल के चन्द्रशेखर मेहता ने दी और बताया कि दि. -9 मई से 15 मई तक आयोजित कथा में हजारों भक्त सम्मिलित होंगे। प्रचार-प्रसार तथा अन्य व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की जा रही है। सभी कार्यों के लिए समिति के पदाधिकारी सदस्य अपने कार्यों में जोर-शोर से लगे हुए है