सराडा थाना क्षेत्र में कार पलटने से एक की मौत, दो घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले के सराडा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दम्पती घायल हो गए, वहीं उनके पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस के अनुसार सराड़ा थाना क्षेत्र के सुरखंड खेड़ा के पास एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर सराड़ा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायलों को सराड़ा सीएचसी पहुंचाया। जहां, चिकित्सकों ने जांच कर सात माह के कार्तिक पुत्र पुष्पेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल दम्पती पुष्पेंद्र सिंह पुत्र भवानी सिंह व राजनंदनी पत्नी पुष्पेंद्र सिंह को सराड़ा
सीएचसी में इलाज के बाद उदयपुर रेफर कर दिया गया। मृतक के शव को सराड़ा सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार कार सराडा से सेमारी की ओर जा रही थी, जो अनियंत्रित होकर पलट गई
रिपोर्टर आशीष पंचोली

और पढ़ें

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

error: Content is protected !!