सलूंबर जिले के सराडा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दम्पती घायल हो गए, वहीं उनके पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस के
अनुसार सराड़ा थाना क्षेत्र के सुरखंड खेड़ा के पास एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर सराड़ा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायलों को सराड़ा सीएचसी पहुंचाया। जहां, चिकित्सकों ने जांच कर सात माह के कार्तिक पुत्र पुष्पेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल दम्पती पुष्पेंद्र सिंह पुत्र भवानी सिंह व राजनंदनी पत्नी पुष्पेंद्र सिंह को सराड़ा
सीएचसी में इलाज के बाद उदयपुर रेफर कर दिया गया। मृतक के शव को सराड़ा सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार कार सराडा से सेमारी की ओर जा रही थी, जो अनियंत्रित होकर पलट गई
रिपोर्टर आशीष पंचोली









