मुख्यमंत्री को 14 सूत्रिय मांग पत्र को प्रेषित करने के लिए सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
दिनांक 14.07.2025 को जिला कान्ट्रेक्टर संघ की सा.नि.वि. खण्ड के परिसर में विविध 14 सूत्रिय मांग (संलग्न) राज्य सरकार से स्वीकृत कराने हेतु मिटिंग आयोजित की गयी, मिटिंग में जिले के समस्त संवेदक उपस्थित हुए। मुख्यमंत्री महोदय एवं माननीया उप मुख्यमंत्री महोदया के नाम पर 14 सूत्रिय संलग्न मांग पत्र आपके माध्यम से प्रेषित करने के सम्बन्ध मे अधीक्षण अभियंता, सा.नि.वि. वृत सलूम्बर को सौंपा ज्ञापन। समस्त संवेदक जिला कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन सलूम्बर का कहना है कि पूरे राजस्थान में हमारे संयुक्त महासंघ के द्वारा निविदाओं का बहिष्कार 11 दिन से जारी है यदि हमारी मांगें दिनांक 15.07.2025 तक पूरी नहीं की जाती है तो पूरे राजस्थान में संवेदकों के द्वारा चालू कार्य भी बन्द कर दिये जायेंगे। समस्त संवेदक जिला क्रांन्ट्रेक्टर ऐसोसिएशन जिला सलूम्बर की मांगे निम्नलिखित हैं जीएसटी 18 प्रतिशत से 12 प्रतिशत की जावे। मेन्टीनेन्स अवधि सी.सी. रोड की 10 वर्ष से 5 वर्ष की जावे एवं डामर सड़क की अवधि 5 वर्ष से 3 वर्ष की जावे। किये गये सड़क निर्माण के कार्य का भुगतान समय पर किया जाये। हमारे बिल जिला ट्रेजरी कार्यालय में 3 माह तक पड़े रहते तथा समय पर भुगतान नही होता है जिसे सात दिवस में भुगतान कराया जावे। तहसील सराडा में अधिशाषी अभियंता कार्याल कार्यालय खोला जावे।
रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’