
मुख्यमंत्री महोदय एवं माननीया उप मुख्यमंत्री महोदया के नाम पर 14 सूत्रिय संलग्न मांग पत्र आपके माध्यम से प्रेषित करने के सम्बन्ध मे अधीक्षण अभियंता, सा.नि.वि. वृत सलूम्बर को सौंपा ज्ञापन। समस्त संवेदक जिला
कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन सलूम्बर का कहना है कि पूरे राजस्थान में हमारे संयुक्त महासंघ के द्वारा निविदाओं का बहिष्कार 11 दिन से जारी है यदि हमारी मांगें दिनांक 15.07.2025 तक पूरी नहीं की जाती है तो पूरे राजस्थान में संवेदकों के द्वारा चालू कार्य भी बन्द कर दिये जायेंगे। समस्त संवेदक जिला क्रांन्ट्रेक्टर ऐसोसिएशन जिला सलूम्बर की मांगे निम्नलिखित हैं जीएसटी 18 प्रतिशत से 12 प्रतिशत की जावे। मेन्टीनेन्स अवधि सी.सी. रोड की 10 वर्ष से 5 वर्ष की जावे एवं डामर सड़क की अवधि 5 वर्ष से 3 वर्ष की जावे। किये गये सड़क निर्माण के कार्य का भुगतान समय पर किया जाये। हमारे बिल जिला ट्रेजरी कार्यालय में 3 माह तक पड़े रहते तथा समय पर भुगतान नही होता है जिसे सात दिवस में भुगतान कराया जावे। तहसील सराडा में अधिशाषी अभियंता कार्याल कार्यालय खोला जावे।WhatsApp us