योगाचार्य डॉ.विक्रम मेनारिया  आईएनओ राजस्थान के प्रदेश महासचिव नियुक्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर ,7 अगस्त 25 इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन(आईएनओ) की राजस्थान प्रदेश इकाई का वर्ष 2025-26 से तीन वर्ष की अवधि हेतु पुनर्गठन किया गया है।
इसमें वरिष्ठ योगाचार्य ढाकाराम को राजस्थान चैप्टर का प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व उप शासन सचिव डॉ.प्रभु दयाल पारीक को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। योगाचार्य डॉ.विक्रम मेनारिया को राजस्थान का प्रदेश महासचिव व देवाराम काकड़ को प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है।
उल्लेखनीय है कि योगाचार्य डॉ. मेनारिया विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद चित्तौड़ प्रांत के संयोजक एवं आहुति सेवा शिक्षा एवं शोध संस्थान के संस्थापक संचालक हैं।
यह घोषणा आईएनओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनंत बिरादर ने पद्म श्री जयप्रकाश अग्रवाल (संस्थापक सूर्या फाउंडेशन एवं आईएनओ)की सहमति से की।
इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन वर्तमान में भारत के 32 प्रदेशों एवं 15 देशों में कार्यरत है, एवं इसका मुख्य कार्य योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से जनमानस को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा इससे जुड़े हुए स्वरोजगार को बढ़ावा देना होगा l

रिपोर्टर चंद्रशेखर

और पढ़ें

error: Content is protected !!