
तुलसीराम मीणा व जयसमंद बीडीओ दयाचंद यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया की आवंटित जमीन भवन निर्माण के योग्य है। उक्त जमीन पर ही भवन निर्माण कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि भवन निर्माण की लोकेशन उदयपुर – बांसवाड़ा राज्य मार्ग से नजदीक होने के कारण आवागमन के साथ अन्य सुविधाएं मौजूद हैं और इसी मार्ग पर तहसील कार्यालय संचालित होने से आमजन के दोनों विभागों के कार्य सुगमता से हो सकेंगे जिससे ग्रामीण जनता का पैसा और समय दोनों बचेगा l वर्तमान आवंटित जमीन 24 ग्राम पंचायतो के मध्य होने के कारण सभी को आसानी होगी l ग्रामीणों ने बताया की कुछ लोग द्वारा भवन को दूसरी जगह ले जाने का प्रयास किया जा रहा है अगर आवंटित भूमि को छोड़कर भवन दूसरी जगह बनता है तो यहाँ की जनता को मजबूरन शासन और प्रशासन के खिलाफ आंदोलन पर उतरना पड़ेगा l इसलिए जन भावना को देखते हुये पंचायत समिति भवन को आवंटित जमीन पर ही बनाया जाये। इस दौरान पूर्व सरपंच
प्रतिनिधि देवीलाल मीणा, ब्लॉक उपाध्यक्ष देवीलाल कटारा, जावद सरपंच रमेश मीणा, वीरपुरा नवयुवक मंडल अध्यक्ष खेमराज पटेल, नाथूलाल करोड़िया, प्रदीप मेहता, खेमराज कटारा, नानजी पटेल, पुष्कर मीणा, खेमराज पटेल करोड़िया, गोतम पटेल, अमरा पटेल, पूर्व अध्यक्ष हरीश पटेल व प्रकाश मीणा के साथ स्थानीय जन प्रतिनिधि मौजूद रहें।WhatsApp us