सलूंबर सालवी मोहल्ला स्थित बाबा रामदेव मंदिर में आज देवझूलनी एकादशी के शुभ अवसर पर बावजी पवनदास जी के सानिध्य में रामदेवजी की प्रतिमा नगर भ्रमण पर निकाली गई।जिसमें बाबा के भजनों पर नाचते गाते भक्तों ने बाबा के साथ नगर
भ्रमण किया।शोभायात्रा गांधी चौक से बड़ा गणपति होते हुए खटीकवाडा गांधी चौक
स्कूल लोहारवाडी होते हुए पुनः मंदिर पर लौटी। उसके बाद बाबा रामदेव जी की आरती के साथ मंदिर पर नेजा चढ़ाया गया जिसमें
बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति रही।साथ ही प्रसाद का भोग लगा कर सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।