जयसमंद पंचायत समिति भवन को लेकर सौपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
जयसमंद l जयसमंद पंचायत समिति भवन निर्माण को लेकर आवंटित की गई जमीन पर ही निर्माण कार्य करने की मांग को लेकर बुधवार को गातोड़ सरपंच हमीरलाल मीणा, वीरपुरा सरपंच गोता मीण, एसटी मोर्चा उपाध्यक्ष शांतिलाल मीणा व समाजसेवी जवाहरलाल मीणा के नेतृत्व में जयसमंद प्रधान गंगाराम मीणा, नायब तहसीलदार तुलसीराम मीणा व जयसमंद बीडीओ दयाचंद यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया की आवंटित जमीन भवन निर्माण के योग्य है। उक्त जमीन पर ही भवन निर्माण कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि भवन निर्माण की लोकेशन उदयपुर – बांसवाड़ा राज्य मार्ग से नजदीक होने के कारण आवागमन के साथ अन्य सुविधाएं मौजूद हैं और इसी मार्ग पर तहसील कार्यालय संचालित होने से आमजन के दोनों विभागों के कार्य सुगमता से हो सकेंगे जिससे ग्रामीण जनता का पैसा और समय दोनों बचेगा l वर्तमान आवंटित जमीन 24 ग्राम पंचायतो के मध्य होने के कारण सभी को आसानी होगी l ग्रामीणों ने बताया की कुछ लोग द्वारा भवन को दूसरी जगह ले जाने का प्रयास किया जा रहा है अगर आवंटित भूमि को छोड़कर भवन दूसरी जगह बनता है तो यहाँ की जनता को मजबूरन शासन और प्रशासन के खिलाफ आंदोलन पर उतरना पड़ेगा l इसलिए जन भावना को देखते हुये पंचायत समिति भवन को आवंटित जमीन पर ही बनाया जाये। इस दौरान पूर्व सरपंच प्रतिनिधि देवीलाल मीणा, ब्लॉक उपाध्यक्ष देवीलाल कटारा, जावद सरपंच रमेश मीणा, वीरपुरा नवयुवक मंडल अध्यक्ष खेमराज पटेल, नाथूलाल करोड़िया, प्रदीप मेहता, खेमराज कटारा, नानजी पटेल, पुष्कर मीणा, खेमराज पटेल करोड़िया, गोतम पटेल, अमरा पटेल, पूर्व अध्यक्ष हरीश पटेल व प्रकाश मीणा के साथ स्थानीय जन प्रतिनिधि मौजूद रहें।

रिपोर्टर दिनेश शर्मा जयसमंद

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’