
अभियुक्तगणों देवीलाल पिता रामा मीणा निवासी सडा मानपुर, दिनेश पिता चौखा मीणा निवासी जेलावत फला गावडापाल को डिटेन कर मनोवैज्ञानिक तरीके पुछताछ की तो अभियुक्तों ने अपने साथी रामलाल पिता भेरा मीणा थाना सलुम्बर जिला सलुम्बर, नरेश पिता देवेन्द्र मीणा निवासी जेलावत फला गावडापाल थाना सलूम्बर के साथ मिलकर प्रकरण की वारदात करना स्वीकार किया। अभियुक्त देवीलाल मीणा व नरेश मीणा द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर उदयपुर, चितौडगढ, प्रतापगढ, सलुम्बर में 14 वारदातों को करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में गिरफ्तार अभियुक्तगण देवीलाल मीणा व दिनेश मीणा से प्रकरण का मशरूका माल बरामद किया गया है एवं अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी है।WhatsApp us