सेंट पॉल्स के विद्यार्थियों ने दिखाई ऑपरेशन सिंदूर की झलकियां यासेंट पॉल्स के विद्यार्थियों ने बिखेरा देशप्रेम का रंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
राजसमन्द जिला मुख्यालय स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सेकंडरी विद्यालय में सोमवार को कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई।विद्यालय प्रधानाचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस रंगोली प्रतियोगिता का शीर्षक हाल ही में भारतीय सेना द्वारा की गई कार्यवाही “ऑपरेशन सिंदूर : भारत झुकेगा नहीं” पर आधारित था, जिसमें भारतीय सेना ने संपूर्ण विश्व को अपना लोहा मनवाया था। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भारतीय सशस्त्रबलों के प्रति सम्मान तथा विद्यार्थियों के मन में देशप्रेम की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से इस शीर्षक का चयन किया गया । प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों दलों के विद्यार्थियों ने अपनी – अपनी सृजनात्मकता को प्रदर्शित करते हुए राष्ट्रप्रेम की भावना को रंगोली के माध्यम से मनमोहक ढंग से उकेरा। एक घंटे तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रत्येक दल के दस विद्यार्थियों ने पूर्ण उत्साह और जोश से भाग लिया और अपनी रंगोली के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर के सभी पहलुओं तथा भारतीय सेना की वीरता को प्रस्तुत करने का बखूबी प्रयास किया। प्रतियोगिता के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य ने परिणाम घोषित किया, जिसमें प्रथम स्थान पर ऑरेंज हाउस , द्वितीय स्थान पर रेड हाउस और तृतीय स्थान पर ब्ल्यू हाउस के विद्यार्थी रहे

रिपोर्टर अन्नू राठौर

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’