अन्तर्राज्य चोरी और नकबजनी गिरोह खुलासा, अभियुक्तगण गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर झल्लारा। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार यादव के निर्देशन में जिले में चोरी व नकबजनी रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड हेतु निर्देशों की पालना में थानाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह वाघेला थाना झल्लारा मय टीम द्वारा थाना झल्लारा सर्कल के गांव भटवाडा मन्दिर व जिला सलुम्बर में मन्दिर चोरीयों, दुकान व मकानों में चोरी तथा जिला प्रतापगढ, चितौडगढ, उदयपुर में मन्दिर चोरीयों की 14 वारदातों का खुलासा कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रार्थी भंवर सिंह पिता डुंगर सिंह राव राजपूत उम्र 54 वर्ष निवासी भटवाडा थाना झल्लारा ने एक लिखित रिपोर्ट दी जिस पर थानाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह वाघेला थाना झल्लारा मय टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगणों देवीलाल पिता रामा मीणा निवासी सडा मानपुर, दिनेश पिता चौखा मीणा निवासी जेलावत फला गावडापाल को डिटेन कर मनोवैज्ञानिक तरीके पुछताछ की तो अभियुक्तों ने अपने साथी रामलाल पिता भेरा मीणा थाना सलुम्बर जिला सलुम्बर, नरेश पिता देवेन्द्र मीणा निवासी जेलावत फला गावडापाल थाना सलूम्बर के साथ मिलकर प्रकरण की वारदात करना स्वीकार किया। अभियुक्त देवीलाल मीणा व नरेश मीणा द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर उदयपुर, चितौडगढ, प्रतापगढ, सलुम्बर में 14 वारदातों को करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में गिरफ्तार अभियुक्तगण देवीलाल मीणा व दिनेश मीणा से प्रकरण का मशरूका माल बरामद किया गया है एवं अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी है।
*स्वीकार वारदात-*
पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान 14 वारदातों का खुलासा हुआ जो निम्न है, भटवाडा मन्दिर में चोरी कर चांदी के छत्तर व साउण्ड सिस्टम चुराना, सलुम्बर पावर हाउस के पिछे मन्दिर में चोरी,बस्सी में किराणा गल्ला में ताला तोड चोरी, जयसमन्द में सिलाई की दुकान में ताला तोड चोरी, जयसमन्द में किराणा की दुकान का ताला तोड चोरी, धरीयावद महोदव मन्दिर में, गुडेल में माताजी मन्दिर में चोरी का प्रयास, देबारी (उदयपुर) में डबोक रोड पर मन्दिर में चोरी, इडाणा माताजी के पास के बकरा चोरी, प्रतापगढ मन्दिर में चोरी, धारोल माताजी में प्रयास,सलुम्बर में मोटरसाईकिल चोरी, बान्सी जिला चितोडगढ में मन्दिर में चोरी, मानागांव के पास मन्दिर में चोरी करना स्वीकार किया।

संवाददाता नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!