रा.उ.मा.वि.बोरीपाल सेमारी में 69वीं जिला स्तरीय 14आयु वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर जिले में सेमारी रा.उ.मा.वि.बोरीपाल सेमारी में 69वीं जिला स्तरीय 14आयु वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का दिनांक 08/09/2025 को सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ 04/09/2025 को हुआ जिसमें 24 छात्र टीमों एवम् 14 छात्रा वर्ग की टीमों ने भाग लिया।समापन के दिन छात्रा वर्ग का फाइनल मुकाबला राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाया तालाब ओर राजकीय माध्यमिक विद्यालय कांकरवली के बीच खेला गया जिसमें राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाया तालाब विजेता एवम् राजकीय माध्यमिक विद्यालय कांकरवली टीम उपविजेता रही।वही छात्र वर्ग का फाइनल मुकाबला एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय केवड़ी सराडा तथा राइजिंग इंटरनेशनल विद्यालय पलोदड़ा के बीच खेला गया जिसमें एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय केवड़ी सराडा विजेता एवम् राइजिंग इंटरनेशनल विद्यालय पलोदड़ा टीम उपविजेता रहीं।समापन समारोह में अध्यक्षता उपप्रधान लालसिंह मीणा ने की तथा मुख्य अतिथि विजयराम मीणा रहे। मुख्य अतिथि ने विद्यालय परिवार एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रभुलाल ने विद्यालय की खस्ताहाल स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए आवश्यक संसाधनों की पूर्ति की मांग रखी। प्रा. शारीरिक शिक्षक जिला वाकपीठ सचिव देवीलाल बुनकर ने सभी प्रतिनियुक्ति शा. शिक्षक एवं ब्लाक से लगे सभी शारीरिक शिक्षक एवं ग्राम वासियों का आभार व्यक्त किया।समारोह में मणीलाल, अम्बालाल खटीक, जवानसिंह, राजीव शाह, चन्द्र शेखर जी चोबिसा व ब्लाक के प्रतिनियुक्ति कार्मीक विद्यालय परिवार के शिक्षक साथी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य पन्नालाल मीणा ने किया।पायातालाब के शारीरिक शिक्षक देवीलाल बुनकर ने बताया कि 2012से 2025तक लगभग 150 बालको ने जिला स्तर पर एवं कुल 51 बालक बालिकाओं को राज्य स्तर प्रतियोगिता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी 

और पढ़ें

सलूंबर की सात पंचायत समितियों में प्रधान पद का रण, लसाड़िया में भाजपा की हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचि सराड़ा और जयसमंद में भाजपा ने वापस लिया नामांकन, छह पंचायत समितियों में मतदान से तय होगा प्रधान; 105 वार्डों में भाजपा 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’