
शुभारंभ 04/09/2025 को हुआ जिसमें 24 छात्र टीमों एवम् 14 छात्रा वर्ग की टीमों ने भाग लिया।समापन के दिन छात्रा वर्ग का फाइनल मुकाबला राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाया तालाब ओर राजकीय
माध्यमिक विद्यालय कांकरवली के बीच खेला गया जिसमें राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाया तालाब विजेता एवम् राजकीय माध्यमिक विद्यालय कांकरवली टीम उपविजेता रही।वही छात्र वर्ग का फाइनल मुकाबला एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय केवड़ी सराडा तथा राइजिंग इंटरनेशनल विद्यालय पलोदड़ा के बीच खेला गया जिसमें एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय केवड़ी सराडा विजेता एवम् राइजिंग इंटरनेशनल विद्यालय पलोदड़ा टीम उपविजेता रहीं।समापन समारोह में अध्यक्षता उपप्रधान लालसिंह मीणा ने की तथा मुख्य अतिथि विजयराम मीणा रहे। मुख्य अतिथि ने
विद्यालय परिवार एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रभुलाल ने विद्यालय की खस्ताहाल स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए आवश्यक संसाधनों की पूर्ति की मांग रखी। प्रा. शारीरिक शिक्षक जिला वाकपीठ सचिव देवीलाल बुनकर ने सभी प्रतिनियुक्ति शा. शिक्षक एवं ब्लाक से लगे सभी शारीरिक शिक्षक एवं ग्राम वासियों का आभार व्यक्त किया।समारोह में
मणीलाल, अम्बालाल खटीक, जवानसिंह, राजीव शाह, चन्द्र शेखर जी चोबिसा व ब्लाक के प्रतिनियुक्ति कार्मीक विद्यालय परिवार के शिक्षक साथी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य पन्नालाल मीणा ने किया।पायातालाब के शारीरिक शिक्षक देवीलाल बुनकर ने बताया कि 2012से 2025तक लगभग 150 बालको ने जिला स्तर पर एवं कुल 51 बालक बालिकाओं को राज्य स्तर प्रतियोगिता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।WhatsApp us