कलेक्टर ने ज्ञापन नहीं लिया किसानों में आक्रोश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़। अतिवृष्टि से फसलों की खराबी होने से गिरदावरी की मांग को लेकर आज सैकड़ो किसानों ने चौराहे से एकत्रित होकर रैली निकाली। मिनी सचिवालय में आकर प्रशासन को ज्ञापन लेने के लिए बाहर आने की मांग की। लेकिन जिला प्रशासन की ओर से जिला कलेक्टर डा. अंजलि राजोरिया ने बाहर आकर ज्ञापन लेने से इन्कार कर दिया।
किसान 2 घंटे से कलेक्ट्री के बाहर नारे बाजी करते रहे। प्रशासन की हाय-हाय के नारे लगाए किंतु कोई. ज्ञापन लेने नहीं आया ।
माहौल में बहुत गर्मा गर्मी और आक्रोश छा गया। बाद में एस.डी.एम. को प्रति निधि बनाकर ज्ञापन लेने भेजा गया। किंतु किसानो ने ज्ञापन नहीं दिया। बाद में जिला कलेक्टर और ए.डी.एम. लंच के लिए निकल गए। इससे किसान और भड़क गए । इस अवसर पर सी-आई-दीपक बंजारा ने मोर्चा संभाला। किसान प्रतिनिधियों से समझाइश की।अंत में किसान कलेक्ट्री के दरवाजे पर ज्ञापन चिपकाकर चले गए। ये ज्ञापन भारतीय किसान संघ द्वारा दिया गया। किसानों को संघ के
पदाधिकारियों ने संबोधित किया l जिनमें गोपाल कुमावत मुख्य वक्ता थे l भारतीय किसान संघ के संरक्षक जयराज सिंह (से.नि. कर्नल ) ने मुख्यमंत्री ,प्रधानमंत्री, कृषि मंत्री से किसानों को मुआवजा देने की मांग की।

रिपोर्टर चन्द्रशेखर मेहता

और पढ़ें

error: Content is protected !!