भबराना गांव में पेयजल संकट गहराया, जलदाय विभाग की लापरवाही से ग्रामीण परेशान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर जिले के भबराना गांव में लंबे समय से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते गांव में 7 से 8 दिन से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस कारण महिलाओं और बच्चों सहित पूरे गांव को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पेयजल संकट से त्रस्त होकर मंडीवाड़ा क्षेत्र की महिलाओं और पुरुषों ने प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग की ओर से नियुक्त ठेकेदार का कर्मचारी आए दिन “मोटर जल गई” या “स्टार्टर खराब हो गया” जैसे बहाने बनाकर समस्या को टाल देता है। वहीं विभागीय अधिकारी हर बार आश्वासन देते हैं कि एक-दो दिन में आपूर्ति बहाल हो जाएगी, लेकिन व्यवस्था सुधारने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की। इस मौके पर रामसिंह सुरतावत, महेंद्रसिंह मादावत, भेरूसिंह, जोरावरसिंह, महेंद्रसिंह, गौतमसिंह सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

सलूंबर की सात पंचायत समितियों में प्रधान पद का रण, लसाड़िया में भाजपा की हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचि सराड़ा और जयसमंद में भाजपा ने वापस लिया नामांकन, छह पंचायत समितियों में मतदान से तय होगा प्रधान; 105 वार्डों में भाजपा 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’