राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ावली की दो बालिकाओं का राज्य स्तरीय छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता हेतु चयन किया गया है।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ावली की दो बालिकाओं का राज्य स्तरीय छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता हेतु चयन किया गया है। बड़ावली विद्यालय की छात्राओं ने पहली बार प्रशिक्षक राजीव सोनी के मार्गदर्शन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्यामपुरा में आयोजित सलूंबर जिला स्तरीय 69 वि जिला स्तरीय छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेकर सराहनीय प्रदर्शन किया। छात्रा तारा गायरी का 19 वर्ष छात्रा वर्ग में स्थाई रूप से एवं छात्रा पायल कुंवर बल्ला का 17 वर्ष छात्रा वर्ग में अस्थाई रूप से चयन किया गया। ये दोनों बालिकाएं आकोदा मौलासर जिला डीडवाना कुचामन सिटी में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 17 एवं 19 वर्ष छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता में सलूंबर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। ग्रामीणों में ग्रामीण क्षेत्र से पहली बार दो लड़कियों का राज्य स्तर पर चयन होने से खुशी का माहौल है।

रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!