
लापरवाही के चलते गांव में 7 से 8 दिन से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस कारण महिलाओं और बच्चों सहित पूरे गांव को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पेयजल संकट से त्रस्त होकर मंडीवाड़ा क्षेत्र की महिलाओं और पुरुषों ने प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग की ओर से नियुक्त ठेकेदार का कर्मचारी आए दिन “मोटर जल गई” या “स्टार्टर खराब हो गया” जैसे बहाने बनाकर समस्या को टाल देता है। वहीं विभागीय अधिकारी हर बार आश्वासन देते हैं कि एक-दो दिन में आपूर्ति बहाल हो जाएगी, लेकिन व्यवस्था सुधारने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।WhatsApp us