राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लॉक जयसमंद की कार्यकारिणी का विस्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लॉक जयसमंद की कार्यकारिणी का विस्तार
संघ के प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष स्वरूप सिंह शक्तावत एवं ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत चौबीसा ने ब्लॉक जयसमंद की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें बंशीलाल मीणा को संरक्षक, नरेंद्र सिंह पतलिया संयोजक, ललित कलाल सह संगठन मंत्री, जितेंद्र चौबीसा को जिला प्रतिनिधि शांतिलाल चौबीसा जावद को शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि एवं सुरेश शर्मा एवं कन्हैया लाल पटेल सेवानिवृत शिक्षक प्रतिनिधि मनोनीत किया गया बैठक में आगामी 26 सितम्बर को आयोजित जिला जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन अनेकांत बीएड कॉलेज सलूम्बर में आयोजित होने जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में शिक्षको की भागीदारी सुनिश्चित कर व विभिन्न समस्याओं पर मंथन करेंगे l स्थानांतरण, डीपीसी, पेरा टीचर, स्थाईकरण, पदोन्नति, पंचायत सहायक टीचर स्थाईकरण एवं गैर शैक्षणिक कार्यों पर रोक सहित अन्य समस्याओं पर मंथन किया जाएगा।
साथ ही शिक्षकों से अधिक संख्या में सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया गया।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!